फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनियापुरा की गलियों और घरों की देहरी तक भरा पानी

विज्ञापन
धनियांपुरा की गलियों में बह रहा तालाब का गंदा पानी घरों की देहरी तक भरा, बच्चों की जान को खतरा - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
बाह। धनियापुरा की गलियों और घरों की देहरी तक तालाब का पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को आवागमन की समस्या झेलनी पड़ रही है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने ब्लॉक जाकर शिकायतें भी की। इसके बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिसका गांववालों में रोष है।
विज्ञापन

जैतपुर ब्लॉक के धनियापुरा गांव के लोगों ने बताया कि तालाब और नालियों की सफाई नहीं होने से जलभराव की यह समस्या है। तालाब और नालियां कचरे से पटी हैं। इसके कारण तालाब और लोगों के घरों से निकलने वाला पानी गलियों में भरा हुआ है।
गांव के आनंद बिहारी, काली चरन, सुरेश कुमार, उदय सिंह, अमर सिंह, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, रामदास, विद्याराम, राम किशन, सुनील कुमार, मोहर सिंह, ममता देवी, सीमा देवी, सुशीला देवी, सावित्री, पुष्पा देवी, गंगा देवी, ज्योति आदि ने तालाब और नालियों की सफाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी जैतपुर मुकेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से तालाब के पानी की निकासी के लिए नालियां भी सफाई जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पहले शीला और उसकी बेटी अनीता गिर जलभराव के कारण फिसलकर तालाब में गिर गईं थी। ग्रामीणों ने किसी तरह उनकी जान बचाई थी। वहीं गांव निवासी राजेश का बेटा केशव, बंटू का बेटो लवकुश और चरन सिंह का बेटे सचिन भी तालाब में गिरकर डूबते समय बचाए गए थे। लोगों ने बताया कि जलभराव से सबसे ज्यादा समस्या बच्चों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें