फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए संघर्ष: छत से बरसे पत्थर, जमकर चले लाठी-डंडे; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 30 Jun 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान छतों से ईंट-पत्थर फेंके गए, जिसमें दो युवक घायल हुए और पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित गढ़ैया नियम में पानी भरने का विवाद मारपीट में बदल गया। महिलाओं ने छतों से पत्थर फेंके। दो युवकों को चोटें लगी हैं। पुलिस ने जांच के बाद 4 नामजद और अज्ञात महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा में प्लॉट बुकिंग शुरू! 29 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए किस टाउनशिप में कितने भूखंड


घटना 23 जून की है। गढ़ैया नियम निवासी मोहसिन खान ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब उनके घर की महिलाओं और पड़ोस की महिलाओं के बीच पानी भरने के बारे में कहासुनी हुई थी। इसी दौरान पड़ोसी ताहिर, तैय्यब, आकिब और इमरान चाकू और लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और उनके घर की महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल की सुरक्षा होगी हाईटेक! 90 CCTV कैमरे लगेंगे, विदेशी पर्यटकों को मिलेगी वेलकम किट


जब वह और उनका भाई शानू बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने दोनों भाइयों को भी पीटा। दोनों को गंभीर चोटें लगी हैं। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों के घर की महिलाओं ने छत से ईंट-पत्थर भी बरसाए। आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  प्रचंड गर्मी से तप रहा देश: कई शहरों में पारा 45.1 डिग्री के पार; सूबे में आगरा सबसे गर्म, जानें कब दस्तक देगा मानसून?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें