गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही जल संकट भी सामने आने लगा है। खंदारी के कई इलाके पानी की सप्लाई के लिए तरस रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई जगह पानी की पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन गंगाजल की सप्लाई शुरू नहीं की गई है। यह तब है जब जलकल ने इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले 38 फीसदी अधिक कर वसूला है।
खंदारी, आजाद नगर, दीप नगर, ओम नगर, शास्त्री नगर, बापू नगर, सुरजेपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, आरटीओ कार्यालय के आसपास का इलाका जल संकट से जूझ रहा है। इस इलाके की आबादी 50,000 के करीब है। यहां पाइपलाइन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि गर्मी में दिक्कत बढ़ जाती है। जिन घरों में सबमर्सिबल पंप लगे है, उन्हें कोई समस्या नहीं होती है। बाकी लोगों को निगम के पंप से भरने वाली टंकी से पानी लेना पड़ता है। खपत बढ़ने की वजह से लोगों को काफी इंतजार करन पड़ता है। कई इलाकों में पंप भी खराब होने से दिक्कत होती है।
ये भी पढ़ें - पड़ोसी की करतूत: किशोरी की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ...जीते जी मर गई वो
सदन में उठाएंगे जल संकट का मुद्दा
खंदारी वार्ड 33 के बहुजन समाज पार्टी से पार्षद सुनील शर्मा ने बताया कि जीएम जलकल अरुणेंद्र राजपूत को क्षेत्र के लोगों की समस्या से अवगत कराया था। जीएम ने होली के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। अब तक समाधान नहीं हुआ। वह अब सदन में पानी संकट का मुद्दा उठाएंगे।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना ने पीछे किए कदम, 12 अप्रैल को नहीं होगी रक्त स्वाभिमान रैली; वीडियो जारी कर बताई ये वजह
अब तक लाइन ही नहीं बिछाई गई
सुरजेपुर निवासी चंद्रभान ने कहा कि पानी की लाइन बिछी नहीं है। इस वजह से लोगों को टंकी से पानी भरकर लाना पड़ता है। कई बार जलकल कार्यालय में जाकर मांग की है। खंदारी निवासी ठाकुरदास ने बताया कि सबमर्सिबल वाले पड़ोसी का सहाराआम लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिन घरों में सबमर्सिबल पंप लगे होते हैं, वहां से पानी भरकर लाना पड़ता है।
समस्या दूर करने की प्रकिया शुरू
जलकल जीएम अरुणेंद्र कुमार राजपूत का कहना है कि खंदारी के कई इलाकों में पानी की समस्या है। इसको दूर करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। शहर को जितना पानी उपलब्ध हो रहा है, उसकी सप्लाई हो रही है। गर्मी में मांग बढ़ रही है।