आगरा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से सुल्तानगंज पुलिया के पास 250 एमएम एवं 500 एमएम मुख्य पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन कार्य 5 मई को कराया जाएगा। इस दिन सुबह जलापूर्ति के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
इससे शाम को बल्केश्वर, कमला नगर एच ब्लॉक, बी ब्लॉक, मुगल रोड, न्यू आगरा, इंद्रपुरी, आदर्श नगर, तेज नगर, गंगेगौरी बाग, प्रोफेसर कॉलोनी, राधा नगर, अनुराग नगर, लोहिया नगर, बसंत विहार, शंभु कुंज आदि क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी। आगरा मेट्रो ने नेशनल हाईवे पर पिलर नंबर 321 से 336 के बीच दोनों पाइपलाइन को बाईपास किया है। यहां नई लाइन डाली गई है। पुरानी लाइन मेट्रो के पिलर के नीचे आ रही थी।
जलकल महाप्रबंधक संघ भूषण ने लोगों से अपील की है कि 5 मई को सुबह जलापूर्ति होने पर पेयजल का भंडारण कर लें एवं पानी कम खर्च करें। जलकल विभाग ने टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था भी की है। परेशानी होने पर जलकल विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर-8192095401, अवर अभियंता से 8192095302 पर संपर्क कर सकते हैं।