फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के इन इलाकों में आज भी रहेगा पेयजल संकट, जानिए कब होगी पानी की आपूर्ति

Mon, 30 Dec 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पानी के संकट से जूझ रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना पार और आवास विकास में पानी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यमुना पार में पाइप लाइन में लीकेज की वजह से चार दिन से सप्लाई बंद है। टैंकर नहीं पहुंच पाने के लिए दिक्कत ज्यादा है। 
विज्ञापन


कपड़े धोने और बर्तन साफ खरीदने के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है। सोमवार को भी पानी मिलने के आसार नहीं है। हालांकि अफसर दावा कर रहे हैं कि दोपहर तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। आवास विकास में परेशानी प्रेशर कम होने से आ रही है।

पाइप में पानी भरने से बढ़ी दिक्कत

यमुना पार में पानी न मिलने की वजह लाइन में खोदाई से हुआ लीकेज है। यहां लीकेज के बाद पानी काफी बह गया। सड़क धंस गई। गड्ढे में पानी भर गया। इसे निकालने में समय लग रहा है। मरम्मत कार्य भी प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने दावा किया था कि शनिवार की रात या रविवार की सुबह तक इसे ठीक कर लिया जाएगा लेकिन ऐसा हो न सका। यहां ढाई लाख लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार को दिक्कत और ज्यादा होगी। दफ्तर खुल जाएंगे। लोगों को नौकरी पर जाने से पहले पानी भरना होगा। 

आधे मोहल्ले में पानी, आधे में नहीं

आवास विकास सेक्टर चार, पांच, छह में यह स्थति है। पाइप लाइन से गंगाजल के लिए लाइन जोड़ी जा रही है। इस कारण सिकंदरा वाटर वर्क्स से पानी का प्रेशर कम दिया जा रहा है। इससे पूरे इलाके को पानी नहीं मिल पा रहा है। सेक्टर चार के मोहल्लों में आधे में पानी पहुंच रहा है तो आधे में नहीं। पानी की सप्लाई का समय भी कम कर दिया गया है।

लाइन को आज ठीक कर लेने का दावा

जलकल विभाग के सचिव अनवर ख्वाजा का कहना है कि यमुनापार में पानी की पाइप लाइन में दिक्कत होने के कारण परेशानी आई है। जल निगम की टीम कार्य कर रही है। सोमवार दोपहर तक कार्य पूरा करने के बाद शाम को जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें