फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोकुलपुरा-राजा मंडी में दूर होगा जलसंकट, दो नई पानी की टंकियों को मिली मंजूरी; लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 23 May 2026 11:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के गोकुलपुरा और राजा मंडी क्षेत्र में अब लोगों को पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। क्षेत्र में पानी की टंकी के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इन टंकियों के बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री का किया सम्मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के गोकुलपुरा और राजा मंडी क्षेत्र में पेयजल किल्लत का स्थायी समाधान होने जा रहा है। उच्च शिक्षा एवं कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रयासों से क्षेत्र के लिए दो नई पानी की टंकियों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। भाजपा केशव मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय निवासियों ने मंत्री के निवास पर पहुंचकर उनका फूलमाला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गोकुलपुरा और राजा मंडी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति अलग होने की वजह से यहां तक गंगाजल की सुचारू आपूर्ति करने में तकनीकी परेशानियां आ रही थीं। 

अब जीआईसी ग्राउंड और किदवई पार्क में दो नए ओवरहेड वाटर टैंक बनने से इस समस्या का खात्मा हो जाएगा और हजारों परिवारों को नियमित व स्वच्छ पेयजल मिलने लगेगा। मंडल अध्यक्ष राजेश प्रजापति, ललित शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, सतीश यादव, पूर्व पार्षद पंकज माहौर, शिव कुमार राजोरा, नरेश वर्मा, मनीष वर्मा, मोंटू ,अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें