आगरा: दयालबाग में हड़ताल पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
भूख हड़ताल में आज जल का करेंगे त्याग
दयालबाग समेत 34 कॉलोनियों में गंगाजल दिलाने की मांग को लेकर नगला हवेली में भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी के पास जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार गौतम इंजीनियरों के साथ पहुंचे और भूख हड़ताल खत्म करने के लिए कहा, लेकिन लोगों ने पूछा कि लॉयर्स कालोनी टंकी से दयालबाग तक पाइपलाइन बिछाने का काम कब शुरू होगा। इस पर इंजीनियर टालमटोल करने लगे। आश्वासन न देने पर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने कहा कि आंदोलन के तीसरे दिन गुरुवार से वह लोग जल का भी त्याग कर देंगे। शाम को महिलाओं ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का समर्थन किया और जलनिगम के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थन देने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, सुनील यादव, रवि बघेल, देवेंद्र कुशवाह, प्रियंका चौहान आदि पहुंचे। रात में ठंड और कोहरे के बीच अलाव तापते हुए क्षेत्रीय लोग हड़ताल स्थल पर ही बैठे रहे।
दो दिन से पूरा परिवार परेशान
दो दिन से पूरा परिवार परेशान है। पानी के लिए सबमर्सिबल पंप तक जा रहे हैं। 300 मीटर दूर से बाल्टियों से पानी लाना मुश्किल है। पानी भरने में ठंड में भी हमें पसीने आ गए। - धीरेंद्र राठौर, ताजगंज
सबमर्सिबल से पानी भर रहे
जीवनी मंडी में शटडाउन है, पर हमारे क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा। ऐसी सर्दी में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। केवल दो घरों में सबमर्सिबल पंप लगा है, जो पूरी गली के लोगों को पानी दे रहे हैं। - शशिकांत यादव, गोकुलपुरा
टैंकर मंगवाया पर आया नहीं
कमला नगर में दो दिन से पानी नहीं आ रहा। कोई तो वैकल्पिक इंतजाम होना चाहिए था। टैंकर मंगवाया, लेकिन दो दिन में कोई आया नहीं। पानी के बिना कोई काम नहीं हो रहा। - विष्णु अग्रवाल, कमला नगर
मथुरा में कोरोना: गेस्ट हाउस और आश्रमों में अब देना होगा कोरोना जांच का प्रमाणपत्र, संक्रमण फैलने के बाद जागा विभाग