फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्य पाइपलाइनों से हटेंगे पानी के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मध्य प्रदेश के इंदौर में पानी पीने से 16 लोगों की मौत के बाद जलकल विभाग हरकत में आया है। जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत ने रविवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ महानगर की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। तय किया गया है कि महानगर में सप्लाई के लिए बिछाई गईं पानी की मुख्य पाइपलाइनों से उपभोक्ताओं के कनेक्शन हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

सर्वे कर ऐसे घरों और कनेक्शनों को चिह्नित किया जाएगा और ब्रांच पाइपलाइन डालकर कनेक्शनों को उससे जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पानी की टेस्टिंग के लिए नमूनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जलकल महाप्रबंधक ने बताया कि पुराने शहर में ज्यादातर पानी का नेटवर्क ब्रिटिशकालीन है। ज्यादातर पुरानी पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें आए दिन रिसाव की समस्या रहती है। उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी मिलता रहे, उसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
निगम सीमा के तहत जहां-जहां जलकल की पाइप लाइनों का नेटवर्क है, वहां सर्वे कर पाइपलाइनों को दुरुस्त करने के लिए कई चरणों में काम कराया जाएगा। पहले चरण में पानी की टेस्टिंग और नाले-नालियों से गुजरने वाली उपभोक्ताओं की कनेक्शन पाइप लाइनों को लेकर काम किया जाएगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से लेकर टेल पॉइंट तक पानी की गुणवत्ता की निगरानी बढ़ाई जाएगी। पानी के नमूनों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

पांच से ज्यादा कनेक्शन पर डाली जाएगी नई लाइन

महाप्रबंधक ने बताया कि पांच कनेक्शन से अधिक होने पर नई ब्रांच पाइपलाइन डाली जाएगी। इससे मुख्य पाइपलाइन में कनेक्शन नहीं रहेंगे। इस तरह की गलियों का सर्वे चल रहा है। ब्रांच पाइप लाइन का कार्य भी जल्दी शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें