फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो अकेला और चार बदमाश: चौकीदार को हथियारों से भी न लगा डर, देखें ये वीडियो...सैल्यूट किए बिना नहीं रह सकेंगे

Thu, 19 Dec 2024 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शिवाजी नगर में भगत हलवाई का चौकीदार अकेले ही चार बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने हथियार से उसे डराने का प्रयास किया, लेकिन चौकीदार के साहस के आगे पसीने छूट गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। 
 
विज्ञापन
चौकीदार को हथियारों से भी न लगा डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शिवाजी नगर (शाहगंज) में मंगलवार देर रात 4 बदमाश वारदात करने आए थे। उन्होंने भगत हलवाई के चौकीदार पर हमला बोल दिया। चौकीदार ने साहस दिखाया। वह बदमाशों से भिड़ गया। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश लोहे की सरिया से प्रहार करने के बाद भाग गए। चौकीदार घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचन के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन




 

घटना रात करीब सवा दो बजे की है। शिवाजी नगर में भगत हलवाई की दुकान है। दुकान मालिक प्रदीप भगत और शिवम भगत हैं। रात में चौकीदार मानिकचंद ड्यूटी पर थे। दुकान रात तकरीबन 11 बजे बंद हो गई। 12 बजे कर्मचारी तीसरी मंजिल पर सोने चले गए। मानिकचंद एक तरफ कुर्सी पर बैठे हुए थे। तभी बाइक पर चार बदमाश आए। दुकान के पिछले दरवाजे की तरफ बाइक खड़ी की। एक बाइक पर रहा, जबकि तीन चेहरा छिपाते हुए चाैकीदार की तरफ आ गए।

 

चौकीदार को हिलाया तो वह जाग गए। बदमाशों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। वह भिड़ गए। एक बदमाश के हाथ में तमंचा था, जबकि दूसरे के हाथ में लोहे की सरिया थी। चौकीदार ने साहस दिखाया। एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। उसने हमला बोल दिया। सरिया सिर में मार दी। इसके बाद भाग गए। घायल चाैकीदार ने अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। मगर, तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। सूचना पर पुलिस आ गई। सरिया को बदमाश छोड़ गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें घटना कैद हो गई। बदमाश जिस दिशा में भागे थे, पुलिस उस तरफ के कैमरे खंगाल रही है। पुलिस मारपीट का मामला मान रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें