फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ से कमाल: जिस बेकार सामान को फेंक देते हैं, उससे छात्राओं ने बनाए शानदार शो-पीस

Tue, 21 Apr 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में छात्राओं ने कबाड़ से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर सबको चौंका दिया। ‘वेस्ट टू वंडर’ प्रतियोगिता में रीसाइक्लिंग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कबाड़ को बेशकीमती बना दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नाई की मंडी स्थित सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं ने कबाड़ को बेशकीमती बना दिया। आगरा नगर निगम और म्यूज स्टडी एजुकेशन सोसायटी की ओर से सोमवार को आयोजित वेस्ट टू वंडर प्रतियोगिता में छात्राओं ने कबाड़ और बेकार सामग्री को उपयोगी कलाकृतियों में बदलकर सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्राओं ने घर में पड़े बेकार प्लास्टिक, पुराने कागज, कपड़ों के टुकड़ों और कार्ड बोर्ड का इस्तेमाल कर आकर्षक वॉल हैंगिंग, फ्लावर पॉट और सजावटी शो-पीस तैयार किए। यासर मुकीम और उनकी टीम ने बताया कि बच्चों में रीसाइक्लिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता जगाई गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें