फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पुलिस को देख तालाब में कूदा वारंटी रिजवान और डूब गया, लोग बनाते रहे वीडियो, वो लगाता रहा गुहार

Sun, 04 Dec 2022 01:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
तालाब में डूबा युवक रिजवान - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के आसरा आवास कॉलोनी निवासी एक वारंटी शनिवार की दोपहर गुलाब बाग स्थित राजा के ताल में कूद गया। मदद न मिलने के बाद वह ताल में डूब गया। परिजन का आरोप है कि पुलिस उसका पीछा कर रही थी। जिस कारण बचने के लिए वह ताल में कूद गया था। देर शाम तक तालाब में युवक की तलाश जारी थी, लेकिन पता नहीं चल सका। 

कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास कॉलोनी निवासी गुलजार के पुत्र रिजवान (26) के डकैती कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। परिजन के अनुसार शनिवार की दोपहर रिजवान अपने चाचा चमन के यहां मोहल्ला गुलाब बाग गया हुआ था। वहां कुछ देर बाद वह राजा के ताल में कूद गया। वह तैरते हुए दूसरी ओर निकलना चाह रहा था, लेकिन तालाब काफी बड़ा होने की वजह से उसके हाथ पैर जवाब दे गए। इसके बाद वह मदद के लिए लोगों से गुहार लगाने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
शनिवार शाम तक नहीं चला युवक का पता - फोटो : अमर उजाला
काफी प्रयास करने के बाद रिजवान आधा तालाब पार कर चुका था, लेकिन किनारे तक नहीं आ सका और डूब गया। इस दौरान वह लगातार तालाब के दोनों ओर मौजूद लोगों से मदद गुहार लगाता रहा।  सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह नाव के जरिए तालाब में तलाश में जुट गए, लेकिन रिजवान का कोई पता नहीं लग सका। 

विज्ञापन

3 of 5
तालाबा में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
रिजवान के पिता गुलजार ने आरोप लगाया कि बेटे के खिलाफ डकैती कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। दोपहर के समय पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे पड़ गई। पुलिस से बचने के लिए वह तालाब में कूद गया, लेकिन वह पार नहीं जा सका।

4 of 5
एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस द्वारा पीछा करने की वजह से कूदने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देर शाम तक खोजती रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राजा के ताल में डूब रहे रिजवान ने लोगों से चीख-चीख कर बचाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। यदि समय पर मदद मिल जाती तो युवक की जान बच सकती थी। मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे, जब काफी देर हो गई तो किसी व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें