फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ सर्द: कान्हा को ना लगे सर्दी... इसलिए बदल गई भगवान की पोशाक, बाजार में आईं ये खास वैरायटी

Fri, 28 Nov 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सर्दी बढ़ने के साथ ही ठाकुरजी को भी ठंड असर करने लगी है। भाव सेवा के तहत भक्त ठंड के इस मौसम में ठाकुरजी को हल्की रजाइयों में सुला रहे हैं। बाजारों में भी ठाकुरजी के डिजाइनर परिधान आ गए हैं। 
विज्ञापन
लड्डू गोपाल की गर्म पोशाक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम सर्द होने की वजह से बाजारों में लोगों के अलावा अब लड्डू-गोपाल के लिए भी गर्म पोशाक की दुकानें सज गई हैं। घरों व मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं की पोशाक में वूलन नाइट सूट, स्कार्फ, फाइबर की रजाई गद्दे भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण और माता रानी के लिए गर्म पोशाकों की खरीदारी तेज है। श्रद्धालु अपने आराध्य को ठंड से बचाने के लिए जैकेट, दस्ताने, धोती-कुर्ता सेट, ऊनी टोपी, मोजे, पोन्चो, रजाई, कंबल और गद्दे की खरीदारी कर रहे हैं।

शाहगंज स्थित दुकानदार प्रदीप पिल्लई ने बताया कि लड्डू गोपाल की ऊनी जैकेट और नए डिजाइन के पोन्चो की काफी मांग है। हाथ से क्रोशिया से तैयार किए गए लड्डू गोपाल के ऊनी पहनावे 50 से 400 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं राधा-कृष्ण के आकर्षक लहंगा 400 से 700 रुपये तक बिक रहे हैं। माता रानी के लिए जार्डन फैब्रिक के खास लहंगे इस बार बाजार की नई आकर्षण बने हुए हैं।
विज्ञापन


बजट के अनुसार मिल रहे विकल्प
भक्त अपने बजट के अनुसार भगवान के कपड़े चुन रहे हैं। 50 रुपये के ऊनी पोन्चो से लेकर 400 रुपये की जैकेट बेहद खास हैं। ऊनी पैंट-शर्ट सेट और शॉल 50 से 250 रुपये तक की कीमत में हैं। भक्तों का कहना है कि जैसे वे खुद मौसम के अनुसार कपड़े पहनते हैं वैसे ही अपने इष्टदेव का ध्यान रखना भी जरूरी है।

थोक में बिक्री बढ़ी
थोक व्यापारी अशोक वर्मा ने बताया कि सर्दी की शुरुआत में ही भगवान की पोशाक बड़ी मात्रा में खरीदी जा रही है। ऊनी पोशाक 600 से 1000 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। इसके अलावा पीस रेट पर भी बिक्री होती है। इस बार माता रानी के डिजाइनर ऊनी लहंगे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पोशाक की कीमत
लड्डू गोपाल के क्रोशिया ऊनी वस्त्र 50 से 400 रुपये
राधा–कृष्ण के धोती–कुर्ता सेट 400 से 700 रुपये

माता रानी के ऊनी लहंगे व चुनरी 200 से 500 रुपये
कान्हा के ऊनी पैंट-शर्ट व शॉल 50 से 250 रुपये

लड्डू गोपाल के अन्य सामान और कीमत
दस्ताने- 20 से 70 रुपये
टोपी- 20 से 50 रुपये

मोजे- 30 से 60 रुपये
जैकेट- 50 से 400 रुपये

रजाई गद्दा और तकिया सेट- 150 से 550 रुपये
स्कार्फ- 20 से 650 रुपये

नाइट सूट- 20 से 330 रुपये
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें