फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ठंड की दस्तक से सज गया गर्म कपड़ों का बाजार, बच्चों के लिए टोपी, मोजे, इनर व स्वेटर की मांग बढ़ी

Sun, 06 Nov 2022 12:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

साप्ताहिक बाजार रामनगर की पुलिया, शाहगंज, राजा की मंडी, दरेसी, फुब्बारा, किनारी बाजार, रावतपाड़ा आदि में सड़क के किनारों पर फड़ लगाकर गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। शोरूम और दुकानों पर भी ग्राहक बढ़ने लगे हैं। 
विज्ञापन
गर्म कपड़ों की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में ठंड ने दस्तक दे दी है। घरों में रखे पुराने गर्म कपड़ों को धूप लगाई जा चुकी है। वहीं नए गर्म कपड़ों के लिए लोगों ने बाजारों का रुख किया है। लिहाजा बाजार भी तरह-तरह वैरायटी वाले गर्म कपड़ों से सज गए हैं। हालांकि अभी हल्की ठंड वाले ही कपड़े बिक रहे हैं। 

विज्ञापन


व्यापारियों का मानना है कि गर्म कपड़ों के भाव में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा वृद्धि नहीं है। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए बाजार में दस्ताने, इनर, टोपी, मोजे, स्वेटर आदि की मांग है। कंबल, शाल, स्वेटर जैकेट की बिक्री भी शुरू हो गई है। 

इन इलाकों में लगे गर्म कपड़ों के फड़ 

शहर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार रामनगर की पुलिया, शाहगंज, राजा की मंडी, दरेसी, फुब्बारा, किनारी बाजार, रावतपाड़ा आदि में सड़क के किनारों पर फड़ लगाकर गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। शोरूम और दुकानों पर भी ग्राहक बढ़ने लगे हैं। 

विज्ञापन

अमृतसर, दिल्ली, लुधियाना, कश्मीर के बने गर्म कपड़े ज्यादा बेचे जा रहे हैं। शाहगंज स्थित गर्म कपड़े के विक्रेता मोहित दिलयानी ने बताया कि दीपावली से ही गर्म पकड़ों की मांग बढ़ गई है। इस बार नए स्टाइल की स्वेटर-शर्ट, जैकेट और हाईनेक टीशर्ट की मांग तेज है। 

राजामंडी स्थित कपड़ा विक्रेता महेश अग्रवाल ने बताया कि अभी सर्दी का शुरुआती दौर है। इस समय हाफ जैकेट और स्वेटर, गर्म शर्ट व टीशर्ट आदि की मांग है। वहीं महिलाएं ज्यादातर गर्म शर्ग, जैकेट, स्टॉल, शाल आदि की खरीदारी कर रही हैं। इसके साथ ही हैवी जैकेट आदि गर्म कपड़ों की बिक्री भी शुरू हो गई है। 

युवतियों को लुभा रही गर्म कुर्ती

बाजार में कैप विद मफलर की नई वैरायटी आई है। इसमें गर्म टोपी के साथ मफलर है। टोपी और मफलर का बाहरी हिस्सा ऊन का है और अंदर फर है। इसकी कीमत 450 रुपये से शुरू है। गर्म नाइट सूट युवतियों की पहली पसंद हैं। इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू है। गर्म कुर्ती की भी नई डिजाइन उन्हें लुभा रही है। वहीं बच्चों के लिए भी विभिन्न प्रकार की वैरायटी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें