फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गैस की किल्लत ने बढ़ाई टाइल्स पर महंगाई, मनचाही नहीं मिल रही डिजाइन; मंदी से कारोबारी परेशान

Sat, 25 Apr 2026 10:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर आगरा के टाइल्स कारोबार पर पड़ा है, जिससे कीमतों में 80 से 100 रुपये प्रति पेटी तक बढ़ोतरी हुई है। माल की सप्लाई बाधित होने और महंगाई बढ़ने से ग्राहकों की संख्या घट गई है और बाजार में मंदी का माहौल है।
विज्ञापन
टाइल्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में अधिकतर टाइल्स गुजरात के मोरबी से आती हैं। वहां सैकड़ों की संख्या में टाइल्स कारखाने हैं। समय पर ईंधन नहीं मिलने के कारण मोरबी में कारखाने बंद हो गए, जिससे उनमें काम करने वाले हजारों मजदूर अपने घर लौट गए थे। इससे टाइल्स के कारोबार पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

 

फर्श पर बिछने वाली टाइल्स की 16 वर्ग फीट की कीमत पहले 450 से 500 रुपये थी जो अब 550 से 600 रुपये में मिल रहीं हैं। वहीं दीवार वाली टाइल्स की पेटी की कीमतें पहले 160 से 170 रुपये तक थी जो अब 225 से 250 रुपये में मिल रहीं है। वो भी उन्हीं के पास है, जिन पर पहला स्टॉक है।
 

कारगिल स्थित अग्रवाल टाइल्स के संचालक गौरव अग्रवाल ने बताया कि मोरबी से ऑर्डर की आपूर्ति बंद हो गई है। दो सप्ताह पहले मंगाई थी, जो बहुत सीमित मात्रा में मिली। उस समय औसतन 8 रुपये प्रति फीट महंगी आई थी। इससे प्रीमियम की 16 वर्ग फीट की पेटी में 80 से 100 रुपये तक बढ़ गए। फरवरी के माह में जो टाइल्स 450 से 500 रुपये के करीब बिक्री थी उनकी कीमत अब 550 से 600 रुपये के आसपास हैं।
 
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया स्थित राजस्थान मार्बल के मालिक सुबोध अग्रवाल ने बताया कि कीमतों में 80 से 100 तक प्रति पेटी के बढ़ने से ग्राहकों में कमी आई है। कीमतें कम होने के लिए उन्हें युद्ध बंद होने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें