फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी का नकली आरओ: आगरा में जमकर हो रही थी ब्रिक्री, पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी

Sat, 25 Apr 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली आरओ और पार्ट्स बेचने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कंपनी की शिकायत पर छापेमारी कर नकली सामान बरामद किया गया और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के आवास विकास क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नकली आरओ और उसके पार्ट्स बेचे जा रहे थे। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकली माल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि केंट आरओ कंपनी के प्रतिनिधि विप्लव विश्वास ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-13 में कुछ दुकानों पर कंपनी का नकली सामान बेचा जा रहा है।
 
विज्ञापन

पुलिस टीम ने हर्ष वाटर सेल्स पर छापा मारा। दुकान में कंपनी के आरओ, उसके फिल्टर और अन्य सामान मिले। मौके से दीपक को पकड़ा गया। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें