फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Amendment Bill: मिश्रित आबादी में अलर्ट, सोशल मीडिया की तेज हुई निगरानी; रद्द की गई पुलिस की छुट्टी

Fri, 04 Apr 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद आगरा में पुलिस अलर्ट दिखी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से पुलिस ने निगरानी की। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद जिलेभर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अति संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस की छुट्टी रद्द कर दी गई है। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स जैसे सोशल मीडिया पर वक्फ बिल के बारे में की जा रहीं टिप्पणियों की साइबर सेल निगरानी कर रही है। भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुस्लिम और मिश्रित इलाकों में पुलिस महकमा अलर्ट पर है। मुतवल्ली और अन्य संभ्रांत लोगों से संबंधित थाने की पुलिस संपर्क बनाए है। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि बुधवार से ही संवेदनशील इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। यह ध्यान रखा जा रहा है कि किसी तरह की कोई गलतफहमी वक्फ बिल के बारे में न फैले। लोगों से कहा गया है कि वह सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक कमेंट से बचें।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद आवास पर हमले में दो केस...पुलिस नौ दिन चली अढ़ाई कोस, करणी सेना ने किया था बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्रोन से होगी नमाज की निगरानी
जुमे की नमाज पर पुलिस का पूरा ध्यान है। शाही जामा मस्जिद पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। प्रमुख मस्जिदों में होने वाली नमाज के दौरान काली पट्टी आदि पर भी नजर रखी जाएगी। अपर पुलिस आयुक्त का कहना है कि जुमे की नमाज के लिए पुलिस की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें