फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शराब पीनी थी...इसलिए दिल्ली के सुपर चोर के साथ मिलकर लूटी चेन, शातिर गिरफ्तार

Sun, 13 Oct 2024 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग में जिस महिला के साथ चेन लूट की वारदात हुई, उसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में जानकारी मिली है कि शराब पीने के लिए उसने दिल्ली के सुपर चोर के साथ मिलकर चेन लूटी थी। 
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग सत्संग सभा के पदाधिकारी की पत्नी से चेन लूटने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली के सुपर चोर के साथ उसने शराब खरीदने के लिए यह लूट की थी। पुलिस अब सुपर चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अदन बाग निवासी रिटायर्ड रेलवे अधिकारी विधु कश्यप की पत्नी गायत्री से 7 अक्तूबर की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूटी थी। बदमाश का एक साथी पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने वारदात में शामिल जउपुरा, सिकंदरा निवासी शिव कुमार को पकड़ा है। उसके पास से लूट की चेन, बाइक और 200 रुपये मिले।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वारदात में दिल्ली निवासी संजय पहाड़िया उसके साथ था। संजय पहाड़िया मूलत: ग्राम बिलावली, खेरागढ़ का निवासी है। पुलिस ने उसके बारे में छानबीन की पता चला कि संजय पहाड़िया दिल्ली में सुपर चोर के नाम से जाना जाता है। वह लक्जरी गाड़ियां चुराता है। हाईटेक सिस्टम को टैबलेट से क्रैक कर देता है। उसके खिलाफ दिल्ली के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


शिव कुमार ने पूछताछ में बसंत विहार में भी चेन स्नेचिंग की एक घटना कबूल की। उसने बताया कि संजय उससे मिलने आया था। शराब पीनी थी। जेब में रुपये नहीं थे। चेन लूट ली। इससे पहले लूटी चेन 10 हजार रुपये में बेची थी। उस चेन में हीरे का लॉकेट भी था। पुलिस संजय की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें