फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Encounter: कुख्यात बदमाश कल्लू मुठभेड़ में ढेर, इस गैंग का था शूटर; दर्ज थे 18 मुकदमे

Fri, 27 Feb 2026 10:17 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
विज्ञापन
कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की शुक्रवार को 50 हजार के इनामी पवन उर्फ कल्लू निवासी सिरौली,थाना लोनी, गाजियाबाद से मुठभेड़ हुई। आरोपी रणदीप भाटी - अमित कसाना गैंग का शूटर था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उस पर आगरा में रंगदारी समेत 18 मामले दर्ज हैं। दोनों ओर से हुई फायरिंग में घायल पवन को पुलिस ने इलाज के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके साथी की तलाश में देर रात तक कांबिंग जारी थी।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस को शातिर बदमाश के क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आने की सूचना मिली थी। एकता थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवको ने फायरिंग कर दी। 

जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान पवन उर्फ कल्लू निवासी सिरौली, थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


उस पर आगरा में रंगदारी,सिपाही की पिस्टल लूटने समेत 18 मामले दर्ज हैं। 2025 में जेल में रहने के दौरान वह हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आया था। 2025 में जमानत पर  छूटने के बाग लगातार बड़े पैमाने पर रंगदारी मांग रहा था। 

आरोपी पर वर्तमान में 25 हजार का इनाम घोषित था और पूर्व में 2021 में हत्या के आरोप में दिल्ली से जेल गया था,उस समय इसके ऊपर 1 लाख का इनाम घोषित था। आरोपी के पास जो 9 एमएम की पिस्टल मिली है, वह उसने 2016 में गौतमबुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र में एडीजे की पीएसओ ड्यूटी में तैनात  कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी थी। उस प्रकरण में बिसरख थाना में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें