फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी विपना गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम

Tue, 14 Jul 2020 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसएसपी ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम, समर्पण की फिराक में था हत्यारोपी विपना 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी विपना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की थाना मलपुरा पुलिस ने सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर राजे उर्फ राजेश की हत्या के आरोपी विपना उर्फ विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। वो समर्पण की फिराक में घूम रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। अब पुलिस गिरोह के सदस्यों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 22 जून को मलपुरा के गांव धनौली में प्रॉपर्टी डीलर राजे उर्फ राजेश को गोपाल और भूप सिंह घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद बमरौली अहीर निवासी जीते, विपना, संतोष और रोहित ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राजेश को सात गोलियां मारी गई थीं। 


पुलिस ने कुछ दिन बाद ही चार आरोपी रोहित, संतोष, धनौली निवासी भूप सिंह, गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या के पीछे लेनदेन का विवाद सामने आया था। विपना उर्फ विपिन और जीते उर्फ जितेंद्र लगातार फरार चल रहे थे। इस पर दोनों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जीते उर्फ जितेंद्र ने 10 जुलाई को कोर्ट में समर्पण कर दिया था। सोमवार को विपना को पथौली नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया। विपना पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के चार, जानलेवा हमले के तीन, गैंगेस्टर एक्ट के दो मुकदमे हैं। 

संपत्ति की जाएगी जब्त 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी जीते, विपना, संतोष, रोहित, गोपाल और भूप सिंह पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरोपियों की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करेंगे। इसके लिए सीओ अछनेरा को निर्देशित किया गया है। 

लाखन गिरोह के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी 

एसएसपी ने बताया कि बमरौली अहीर के लाखन गिरोह के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें सदस्यों की संख्या छह से अधिक है। इनमें संतोष, जितेंद्र, विपिन, अशोक आदि हैं। 32 बिंदुओं पर सूचना बनाकर आईजी ऑफिस भेजी गई है। आईजी की ओर से संस्तुति होने पर गैंग को पंजीकृत कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

चाचा के घर आया 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

थाना बसई अरेला पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर थाना खेरागढ़ में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अनलॉक के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। 

इसी दौरान सोमवार को गांव बसई भदौरिया में अपने चाचा के यहां आए खेरागढ़ के नगला परमसुख निवासी दिनेश पुत्र मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना खेरागढ़ में लूट और वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें