फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरी के शक में की थी युवक की हत्या, दो साल बाद हत्थे चढ़ा इनामी आरोपी

Sat, 20 Jun 2020 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आरोपी ने मुखबिरी के शक में की थी युवक की हत्या
  • दो साल से था फरार, गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दो साल पहले बिजलीघर के पास स्थित पार्क में युवक अभिजीत उर्फ डैनी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जीआरपी से मुखबिरी के शक में उसने अभिजीत की हत्या की थी। एक आरोपी पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन


बिजलीघर चौराहा के पास 15 मार्च 2018 को राजस्थान के चित्तौड़ निवासी अभिजीत उर्फ डैनी का शव पड़ा मिला था। डैनी आगरा फोर्ट स्टेशन के पास रहता था। हत्या के मामले में बिजनौर निवासी नजाकत हुसैन ने मुकदमा दर्ज कराया था।
 

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि पुलिस ताजगंज निवासी राहुल राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सदर के चावली निवासी सूरज फरार चल रहा था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने रेलवे में की थी चोरी

मगर, पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूरज के बारे में जानकारी मिली। उसको साईं का तकिया से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रेलवे में चोरी की थी। इस बारे में डैनी को पता था। 

डैनी ने जीआरपी से मुखबिरी कर दी। इस पर पुलिस ने उसे साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इससे सूरज डैनी से रंजिश मानने लगा। जेल से छूटने के बाद उसकी हत्या कर दी। शव को कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। दो साल से वह इधर-उधर घूम रहा था।
 
इंस्पेक्टर की हुई थी जांच

दो वर्ष में हत्यारोपित के न गिरफ्तार होने पर इंस्पेक्टर रकाबगंज की प्रारंभिक जांच भी खुली थी। अधिकारियों ने उनकी लापरवाही मानते हुए दोषी करार दिया था। इसके बाद से पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। कई टीम गठित की गई थी। पुलिस उसके सुराग में लगी थी।


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें