फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बस स्टैंड में चटकी दीवारों की कराई गई मरम्मत

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर मरम्मत करते राज मिस्त्री - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज बस स्टैंड की चटकी हुईं दीवारों की शनिवार को मरम्मत कराई गई। दीवारों की दरारों में सीमेंट को भरा गया।
विज्ञापन

शहर में 11.18 करोड़ की लागत से बने आदर्श रोडवेज बस स्टैंड की दीवारों में निर्माण के दो साल में ही दरारें आ गई हैं। आपके अपने अमर उजाला ने शनिवार के अंक में जनता की सुरक्षा से जुड़ी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
खबर का जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान लिया। कुछ ही घंटों बाद बस स्टैंड का निर्माण कराने वाले ठेकेदार के कर्मचारी यहां पहुंचे और चटकी हुई दीवारों में सीमेंट भरकर मरम्मत की। रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण 11.18 करोड़ की भारी भरकम धनराशि से किया गया है। निर्माण के दो साल में ही दीवारों में दरारें पड़ना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के निर्देश पर ठेकेदार ने दीवार की मरम्मत करा दी है, लेकिन दीवारें क्यों चटकीं इसकी जांच होना जरूरी है। क्योंकि बस स्टैंड का मुद्दा जनता की सुरक्षा से जुड़ा है। बड़ी संख्या में हररोज यहां यात्रियों का आना जाना होता है। अफसरों की अनदेखी घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें