फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवानी में वादकारियों के लिए बनेगा प्रतीक्षालय

Tue, 20 Aug 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी में मुकदमों की पैरवी को आने वाले वादकारियों तथा पैरोकारों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। बार एसोसिएशन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर बार काउंसिल ने सैद्धांतिक सहमति जताकर प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


दीवानी में वकालत करने वाले वकीलों के लिए एक ही हॉल है। मुकदमों की पैरवी को आने वाले पैरोकारों तथा वादकारियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। वकीलों सहित वादकारियों और पैरोकारों को खाली समय में आराम करने के लिए जगह की कमी होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या तथा परेशानी को देखते हुए बार एसोसिएशन ने एक हॉल, प्रतीक्षालय बनाने के लिए बार काउंसिल में प्रस्ताव भेजा था।

बार काउंसिल ने प्रतीक्षालय सहित एक हॉल बनाने के लिए सैद्धांतिक सहमति जता दी है। बार काउंसिल ने निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। सौरभ यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन द्वारा एक हॉल सहित प्रतीक्षालय बनाने का प्रस्ताव है। वादकारियों और पैरोकारों की सुविधा के लिए भी बार एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें