फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोनू और रंजीत के बीच बराबरी पर छूटी अंतिम कुश्ती

Tue, 20 Aug 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। कस्बा आलीपुरखेड़ा के काली माता मंदिर पर रक्षाबंधन पर दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में 24 कुश्ती हुईं। दंगल की अंतिम कुश्ती सोनू पहलवान भोगांव और रंजीत सिंह जाटव के मध्य बराबर पर रही।
विज्ञापन

समाजसेवी अभिलाख सिंह राजपूत ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती की शुरुआत कराई। उन्होंने ने कहा कि कुश्ती दंगल के खेल से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। रेफरी की भूमिका विहारी लाल और अशोक कुमार जाटव ने निभाई। दंगल की अंतिम कुश्ती सोनू पहलवान भोगांव और रंजीत सिंह जाटव के मध्य बराबर पर रही। दंगल में बिछबां, भोगांव, भैंसरौली, भनऊ, संकिसा, छाछा, आलीपुर खेड़ा सहित क्षेत्र के ग्रामीण पहलवानों ने कुश्ती दाव पेंच दिखाए।
विज्ञापन

इस मौके पर अभिषेक कुमार, शिव कुमार, सतेंद्र राजपूत, तिलक सिंह, जयचंद्र शाक्य, अबधेश लोधी, सुखवीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें