फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में संतों की हत्या से तीर्थनगरी वृंदावन में उबाल, दोषियों को फांसी देने की मांग

Wed, 29 Apr 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
महंत कुणाल गिरि, आचार्य देव मुरारी बापू और महंत अधिकारी गुरुजी (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन में महाराष्ट्र और पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में संतों की हत्या से तीर्थनगरी वृंदावन के संतों में उबाल है। संत-महंत और धर्माचार्यों ने हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लगातार हो रहे संतों पर हमले किसी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


'फांसी के फंदे पर पहुंचें संतों के हत्यारोपी'

अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के संरक्षक आचार्य देव मुरारी बापू ने कहा कि संत की सरकार में संतों की हत्या होना सवाल खड़े करता है। बुलंदशहर के संत जगदीश दास और सेवादास की निर्मम हत्या करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है। साथ ही संतों की हत्या के मामले में सीबीआई से जांच कराई जाए। 

संत-सनातन धर्म की सुरक्षा को लोग आगे आएं

चरणाश्रम के महंत अधिकारी गुरुजी ने कहा कि संत सदा दुनिया के भले की सोचता है। अगर उस पर भी हमले होंगे तो सनातन धर्म की सुरक्षा कैसे होगी। संतों की सुरक्षा से सनातन धर्म की सुरक्षा हो सकेगी। संतों की हत्या की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि मानवता धर्म निभाने को लोगों को आगे आने को कहा। इससे संत और सनातन धर्म की सुरक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत पर हमले घोर निंदनीय 

निरंजनी अखाड़ा के महंत कुणाल गिरि महाराज ने कहा कि संत सन्यासी हो या फिर बैरागी। अगर इन पर हमले हो रहे हैं तो घोर निंदनीय हैं। संतों की सुरक्षा के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए। संतों के हत्यारों को गिरफ्तार करके फांसी दी जानी चाहिए। जिससे की आगे कोई भी ऐसी हिमाकत न कर सके।

'सुरक्षा को केंद्र-राज्य सरकार बनाए कानून'

काशी विद्वत परिषद पश्चिमी भारत प्रभारी कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा कि लगातार संतों पर हमले होना घोर निंदनीय है। केंद्र और राज्य सरकार को संतों पर हमले रोकने के लिए कठोर कदम उठाने के साथ ही संतों और धर्माचार्यों की सुरक्षा को कानून बनाना चाहिए। महाराष्ट्र, पंजाब और बुलंदशहर के संतों के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करके फांसी दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें