फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने लिया वृंदावन कुंभ मेला की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन देवरा बाबा आश्रम के पास लगने वाले कुंभ स्थल का बैटरी चालित गाड़ी में बैठकर निरीक्? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को श्री पंच रामानंदी निर्मोही अखाड़ा श्रीधाम वृंदावन में वृंदावन कुंभ तैयारियों की समीक्षा संत, पंडा पुरोहित एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ की। उनकी भावना के अनुरूप ही कुंभ मेला के भव्य आयोजन का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

उन्होंने मेला भूमि के संरक्षण व विकास का भरोसा भी दिलाया। तदोपरांत ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और संतों के साथ कुंभ मेला क्षेत्र के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रदीप गोस्वामी, ओमप्रकाश सिंह, मधु शर्मा, राजू यादव, विनीत शर्मा, सुनील चतुर्वेदी, किशन सिंह चौधरी, विनोद चौधरी, सत्यपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें