मुख्य बिंदु-
- मेला क्षेत्र का क्षेत्रफल 41 हेक्टेयर
- संतों की मौजूदगी का अनुमान 20 हजार
- चयनित जमीन पर अतिक्रमण, जलभराव की समस्या
- यमुना में सीधे गिर रहे हैं वृंदावन के गंदे नाले
समय बहुत कम रह गया
वृंदावन के उमा पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती ने कहा कि अब तक वृंदावन कुंभ मेला को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां नजर नहीं आ रही हैं। समय बहुत कम रह गया है। ऐसे में प्रशासन को गंभीरता से चिंतन करते हुए मेला की तैयारियों को शुरू कर देना चाहिए। यह कुंभ की परंपरा से जुड़ा हुआ स्थल है।
शांत बैठा है प्रशासन
बड़ा रास मंडल के महंत लाडली शरण ने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर संतों की बैठक होने जा रही है। अब तक इस मेला को लेकर स्थानीय प्रशासन शांत बैठा हुआ है। ये अच्छी स्थिति नहीं है। इसी माह देशभर के संत वृंदावन में जुटने जा रहे हैं, जो वृंदावन कुंभ को लेकर मंथन करेंगे।