फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंबर चुनाव: 12 समूहों में निर्विरोध निर्वाचन तय, अध्यक्ष समेत इन पदों पर होगा रोचक मुकाबला

Mon, 09 Mar 2026 09:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नेशनल चैंबर चुनाव में कोषाध्यक्ष पद से नीरज अग्रवाल द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद अब सतीश अग्रवाल और विनय मित्तल मैदान में आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल और नीतेश अग्रवाल के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।
 
विज्ञापन
नेशनल चैंबर चुनाव - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के वार्षिक चुनाव की तस्वीर सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन पूरी तरह साफ हो गई। चैम्बर के 14 समूहों में से 12 समूहों में अब मतदान की स्थिति नहीं रहेगी। यहां 32 सदस्य पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। अब मुख्य मुकाबला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और समूह संख्या 3 व 9 के सदस्य पदों के लिए आगामी 14 मार्च को होगा।
विज्ञापन


शीर्ष पदों पर रोचक भिड़ंत 
चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब मनोज बंसल और मनोज कुमार गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, कोषाध्यक्ष पद से नीरज अग्रवाल द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद अब सतीश अग्रवाल और विनय मित्तल मैदान में आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल और नीतेश अग्रवाल के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।

12 समूहों में निर्विरोध निर्वाचन चुनाव समिति के को-चेयरमैन श्रीकिशन गोयल के अनुसार, नामांकन वापसी के बाद 14 में से 12 समूहों में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है, इसलिए यहां वोटिंग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हालांकि, समूह संख्या 3 और समूह संख्या 9 में प्रत्याशियों के बीच सहमति न बनने के कारण सदस्यों के चुनाव हेतु मतदान कराया जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार को चैम्बर सभागार में आयोजित चुनाव समिति की बैठक में चेयरमैन मनीष अग्रवाल, को-चेयरमैन श्रीकिशन गोयल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, महेन्द्र कुमार सिंघल, शलभ शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष एवं पदेन सदस्य संजय गोयल उपस्थित रहे। समिति ने सभी वैध नामांकन और वापसी पत्रों की समीक्षा के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें