विधानसभा चुनाव में वोटों की बारिश हुई। जिले के मतदाता सिर्फ एक ही विधानसभा क्षेत्र में मतदान का रिकार्ड तोड़ पाए। जबकि आठ विधानसभा क्षेत्रों के नाम पूर्व में हुए चुनावों में सबसे अधिक मतदान का रिकार्ड दर्ज है। सबसे पुराना अधिक मतदान का रिकार्ड फतेहाबाद और एत्मादपुर के नाम है। जो अब तक बरकरार है।
2017 के प्रथम चरण के चुनाव में आगरा में 63.49 फीसदी मतदान हुआ। जो वर्ष 1952 में हुए पहले मतदान से लेकर अब तक सबसे अधिक है। सिर्फ फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र ऐसा है, जिसमें अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ। यहां पिछले चुनाव में तब तक की सर्वाधिक 66.1 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार मतदाताओं ने 67.81 फीसदी वोटिंग कर रिकार्ड तोड़ दिया। 1952 में फतेहाबाद में हुए 76.6 फीसदी मतदान का रिकार्ड नहीं टूट पाया है। इसके सापेक्ष में इस बार यहां लगभग छह फीसदी कम मतदान हुआ है। वहीं, एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 1957 में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ। तब यहां 82.6 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार 67.97 फीसदी ही वोटिंग हुई है।
इनसेट
विधानसभा रिकार्ड वोटिंग वर्ष इस बार
छावनी 67.5% 1974 59.06%
दक्षिण 68.1% 1962 62.15%
उत्तर 69.5% 1962 58.21%
ग्रामीण 64.5% 1974 63.58%
सीकरी 66.1% 2012 67.81%
एत्मादपुर 82.6% 1957 67.97%
फतेहाबाद 76.6% 1952 70.35%
खेरागढ़ 64.6% 2012 64.04%
बाह 63.7% 1957 59.97%
इनसेट
साल मतदान
1952 54.39%
1957 60.91%
1962 57.4%
1967 55.65%
1969 53.74%
1974 61.69%
1977 48.11%
1980 44.86%
1985 40.41%
1989 44.94%
1991 45.89%
1993 51.5%
1996 45.8%
2002 48.2%
2007 41.06%
2012 61.5 %
2017 63.49%