फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधान पदों पर मतदान आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ पटियाली। प्रत्याशियों की मौत के कारण स्थगित किए गए दो प्रधान पदों पर रविवार को मतदान होगा। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पटियाली एवं कासगंज विकास खंड कार्यालय परिसर से पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया।
विज्ञापन

कासगंज की ग्राम पंचायत रहमतपुर व पटियाली की ग्राम पंचायत रहटा यूसुफ नगर में प्रत्याशियों की मौत के कारण इन पदों पर चुुनाव स्थगित कर दिया गया था। इन दोनों पदों पर रविवार को मतदान होगा। सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन दोनों पंचायतों के लिए होने वाले मतदान को संबंधित विकास खंड कार्यालय परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। रहमतपुर ग्राम पंचायत में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। दो बूथों पर 1129 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रहटा यूसुफ नगर में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां भी 854 मतदाताओं के मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जिले की दो ग्राम पंचायतों में स्थगित किए गए प्रधान पदों के लिए रविवार को मतदान होगा। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पोलिंग पार्टियां भेजी जा चुकी है। -श्रवण कुमार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें