फिरोजाबाद के टूंडला एवं जसराना में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान आज सुबह 11 से 3 बजे तक कड़ी सुरक्षा में होगा। यहां सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं नारखी ब्लाक में महावीर सिंह बघेल का एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुनना तय है।
ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए टूंडला एवं जसराना में आज चुनाव होगा। नारखी में एक मात्र भाजपा समर्थित महावीर सिंह बघेल का नामांकन होने के कारण यहां निर्विरोध चुनना तय है। जसराना ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित कमला देवी और सपा समर्थित दिलीप यादव के बीच कांटे का मुकाबला है।
मतदान के लिए आयोग ने स्थान बदल कर एलआर इंटर कॉलेज कर दिया है। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ जसराना के साथ पुलिस बल तैनात किया है।