मैनपुरी। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को अपराजिता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। छात्राओं ने अपने अभिभावकों को भी जागरूक करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका आशा शर्मा ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया से हम अपने देश के लिए एक बेहतर छवि वाली सरकार का चयन कर सकते हैं। इसलिए सभी छात्राएं, जिनकी उम्र 18 साल हो चुकी है, अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं और आने वाले चुनावों में मतदान करें।
डॉ. सरोज यादव ने कहा कि छात्राएं अपने परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आशी सिंह, वीना राजपूत, सुमन, प्रेमलता, शैली पांडेय, किरन पाल, ज्योति सक्सेना, अंजना सक्सेना, अंजली सक्सेना, गीत, खुशबू पांडेय आदि मौजूद रहे।