फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भीषण गर्मी में उल्टी-दस्त, चर्म रोग के मरीज हुए दोगुने, एसएन मेडिकल कॉलेज में दवाओं की किल्लत

Tue, 05 Apr 2022 01:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीज बढ़ने से दवाओं की किल्लत हो गई है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तापमान बढ़ने से पेट रोग और चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में महीने भर में इन रोगों से पीड़ित दोगुना हो गए हैं। सांस, दमा के मरीजों की संख्या भी दोगुना तक हुई है। एसएन में ओपीडी के कुल मरीजों में से 40 फीसदी इन्हीं बीमारी के हैं। मरीज बढ़ने पर दवाओं की किल्लत और बढ़ गई है। पर्चे पर लिखी दो-तीन दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को 2,228 मरीज आए। इनमें से मेडिसिन विभाग में 416, त्वचा रोग विभाग में 246 और सांस-वक्ष रोग विभाग में 236 मरीज रहे। मेडिसिन विभाग में आए मरीजों में पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, सिर में दर्द, हीट स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप के रोगियों की संख्या आधी रही। 

यह पिछले महीने आए मरीजों से दोगुने हैं। वक्ष रोग विभाग में छाती में जकड़न, अस्थमा के मरीज ज्यादा हैं। त्वचा रोग विभाग में 60 फीसदी मरीजों ने खुजली, चकत्ते, लाल दाने की परेशानी बताई। इनको दवा देने के साथ गर्मी से बचाव के बारे में भी बताया है। 

विज्ञापन

दो-तीन दवाएं बाजार से खरीद रहे

एसएन ओपीडी में करीब 70 तरह की दवाएं हैं। एंटीबायोटिक, पेट रोग, त्वचा रोग, छाती रोग की दवाओं की कमी है। पर्चे पर लिखी दवाओं में से दो-तीन दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि दवाओं की खरीद की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इन दवाओं की पूर्ति दो-तीन दिन में चरणबद्ध शुरू हो जाएगी।

मरीजों का दर्द

मोती कटरा के उपेंद्र सिंह ने कहा कि सीने में दर्द और जकड़न हो रही है। डॉक्टर को दिखाने पर चार दवाएं लिखीं। इनमें से काउंटर पर एक ही दवा मिली। तीन बाजार से खरीदने के लिए कहा है। करबला निवासी पवन कुमार ने कहा कि पीठ, गर्दन और बगल में लाल दाने हो गए हैं। खुजली अधिक होने पर एसएन में दिखाया। यहां पूरी दवाएं नहीं मिलती हैं। चार में से दो ही दवाएं काउंटर पर मिलीं। 
विज्ञापन

पूरी दवाएं नहीं मिल पाईं

नगला छऊआ की सीमा देवी ने बताया कि हाथ-पैरों में सूजन रहने के साथ दर्द होता है। दवाएं निशुल्क मिलने की आस में एसएन में दिखाया। लेकिन यहां पर दवाएं पूरी नहीं मिलीं। दो बाजार से खरीदीं। 

दर्द की एक ही दवा मिली

बिचपुरी की पिंका ने कहा कि पेट में दर्द और उल्टी भी हो रही थी। घबराहट होने पर ओपीडी में दिखाने आई। डॉक्टर साहब ने बीपी मापा और पर्चे पर तीन दवाएं लिखीं। इनमें से एक ही मिली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें