फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: हाईवे पर ट्रक में भिड़ी वॉल्वो बस, एक दर्जन यात्री घायल; चार की हालत गंभीर

Sat, 15 Jun 2024 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

नोएडा से बिधूना जा रही वॉल्वो बस सिरसागंज क्षेत्र में ट्रक से  पीछे से टकरा गई। हादसे में एक दर्जन सवारियों के घायल होने की सूचना है। 
 
विज्ञापन
ट्रक में भिड़ी वॉल्वो बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे के ओवर ब्रिज पर वॉल्वो बस एक ट्रक से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने सवारियों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


ये हादसा सिरसागंज क्षेत्र में ओवर ब्रिज पर सुबह 5.30 बजे हुआ। बताया गया है कि तेज रफ्तार वॉल्वो बस पीछे से ट्रक में टकराई। ये बस नोएडा से बिधूना जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें