मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेंय पड़रिया के स्वयंसेवी स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंट लर्निंग कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शनिवार को स्वयंसेवियों ने पुलिस विभाग की क्राइम ब्रांच टीम से साइबर थाना पहुंचकर साइबर क्राइम से बचने की जानकारी ली।
प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के निर्देशन और पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी प्रोग्राम ऑफिसर जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में साइबर क्राइम से बचने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अमित सिंह, सरयू कुमार, गौरव कुमार, महिपाल सिंह, आशीष ने साइबर क्राइम क्राइम से कैसे बचें आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।
अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहें, अज्ञात नंबर से आने वाली कॉल और वीडियो कॉल से सावधान रहें। अमित सिंह ने फेसबुक व्हाट्सएप डिजिटल अरेस्ट आदि से बचने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एपीके फाइल डाउनलोड ना करें ना किसी से लें। क्यूआर कोड से सावधान रहें। सोच समझकर प्रयोग करें। साइबर क्राइम होने पर 1930 पर कॉल करें।
इस अवसर पर स्वयंसेवक वीर प्रताप सिंह, गुलशन, प्रीति यादव, सुमित कुमार, शैलेंद्र कुमार, रोहित कुमार, विकेश मौजूद रहे।