फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवियों ने 44 लोगों को लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आरसी महिला डिग्री कॉलेज की स्वयंसेवियों ने सोमवार को शहर के लोगों को कोरोनो से बचाव के लिए जागरूक किया। जिला अस्पताल पहुंच 44 लोगों का टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाइयों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजेश सेन और उत्तरा सिंह के निर्देशन में शहर में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को स्वयंसेविकाओं ने कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराने, सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने आदि के संबंध में प्रेरित किया। जिला अस्पताल में जाकर 44 लोगों का टीकाकरण करवाया। लोगों को रजिस्ट्रेशन करवानें में सहायता की। स्वयं सेवियों ने लोगों को बताया कि वे ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
पूर्व में महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ.सुशीला त्यागी ने कहा कि जिनकी उम्र 45 वर्ष से ऊपर है या किसी भी रोग से ग्रसित हैं तो टीकाकरण अवश्य कराएं। किसी भी प्रकार की भ्रांति युक्त बातों पर विश्वास न करें। प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोरोना से रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम टीका उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, मो.अल्तमश आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें