पावर हाउस में का निरीक्षण करते अधिशासी अभियंता कार्यशाला आगरा सतेंद्र पाल सिंह
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अधिशासी अभियंता कार्यशाला खंड आगरा सतेंद्र पाल सिंह ने सोमवार को पावर हाउस पहुंचकर कार्यशाला का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर समय सीमा में बदलने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद कार्यशाला की व्यवस्थाओं में और बेहतर सुधार करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने को कहा।
अधिशासी अभियंता कार्यशाला खंड आगरा सतेंद्र पाल सिंह सोमवार को मैनपुरी पहुंचे। पावर हाउस स्थित कार्यशाला केंद्र में कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मरम्मत के काम की गुणवत्ता का निरीक्षण करके कर्मचारियों से पूछताछ की। वहां रखे अग्निशमन यंत्रों के रख रखाव की जानकारी ली व बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर समय सीमा में ही बदल दिए जाएं।
इसमें कतई देरी नहीं की जाए। ट्रांसफार्मरों की अधिकतम मरम्मत करके उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा दी जाए। कार्यशाला केंद्र में नियमित रूप से साफ सफाई कराई जाए। परिसर में गंदगी और कूड़ा एकत्रित नहीं होने दिया जाए। कर्मचारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी उपाय करें। कोरोना संक्रमण से बचाव में लापरवाही नहीं करें।