फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वॉलीबॉल 27 और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग के अंतर्गत वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन सचिव संजय गौतम ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता 27 अप्रैल को शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। अब तक प्रतियोगिता के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल, न्यू सेंट स्टीफन स्कूल, दयालबाग वॉलीबॉल क्लब, ऑल सेंट्स स्कूल, स्टेडियम इलेवन, बीडी जैन कॉलेज, जीएस पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 सहित कई महिला टीमों ने अपनी प्रविष्टि करा ली है। टीमें 26 अप्रैल तक वॉलीबॉल कोच महेंद्र सिंह से संपर्क कर अपनी एंट्री सुनिश्चित कर सकती हैं।
वहीं, 28 अप्रैल को टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें अब तक करीब 50 महिला खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता अंडर-15, अंडर-19 और ओपन वर्ग में खेली जाएगी और प्रत्येक खिलाड़ी को केवल एक ही वर्ग में भाग लेने की अनुमति होगी। इच्छुक खिलाड़ी 26 अप्रैल तक अल्का शर्मा (सचिव टेबल टेनिस) से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, दोनों प्रतियोगिताएं ओलंपिक संघ के अधिकृत निर्णायकों की देखरेख में निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाएंगी। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए आयोजन सचिव संजय गौतम से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें