सूरकुटी विद्यालय के 70 दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। उनकी मांग है कि स्कूल की आवाजाही के लिए अलग रास्ता दिया जाए और कंट्रोलर को बदला जाए।
आगरा के रुनकता क्षेत्र के सूरकुटी विद्यालय के 70 दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ कलेक्ट्रेट में धरना दिया। कहना है कि उनके सामने दो वक्त की रोटी का भी संकट है। स्कूल के कंट्रोलर विद्यालय पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के साथ आए किसान नेता दिलीप सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन ने स्कूल के संचालन के लिए जो कंट्रोलर नियुक्त किए हैं वह स्कूल के संचालन में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी दानदाताओं को भी स्कूल में नहीं आने देते हैं, जिससे बच्चों को दो वक्त का खाना मिलना भी मुश्किल हो गया है। छात्रों ने स्कूल की आवाजाही के लिए अलग रास्ता देने और कंट्रोलर को बदले जाने की मांग की है।