फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बंदरों की उछल कूद से गिरा जर्जर मकान का छज्जा, वृद्ध की मौत

Thu, 03 Nov 2022 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जर्जर मकान का छज्जा गिरने से जहां वृद्ध की मौत हो गई, वहीं बाजार करने आई एक अन्य महिला भी मलबे में दबने से घायल हो गई। महिला को तत्काल ही मलबे से निकालने के बाद उपचार के लिए भेजा गया।
 
विज्ञापन
मकान का छज्जा गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कस्बा पिनाहट में बंदरों की वजह से बड़ा हादसा हो गया। मोहल्ला रघुनाथपुरा में बंदरों के कूदने से एक जर्जर मकान का छज्जा गिर पड़ा। मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। चीख सुनकर एकत्रित ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

यहां का है मामला  

रघुनाथपुरा निवासी टिंकू सिंह का बाजार के बीच मुख्य मार्ग पर मकान है। जर्जर हालत की वजह से मकान और दुकानों को करीब 6 माह पहले किरायेदारों से खाली करा दिया गया ताकि कोई हादसा नहीं हो सके। बृहस्पतिवार की शाम मकान के बाहरी हिस्से के छज्जे के नीचे चबूतरे पर मकान मालिक टिंकू के 70 वर्षीय बाबा रामचरन सिंह और बाजार में सामान खरीदने आई गुड्डी देवी (50) पत्नी अंतराम निवासी गांव झोरियन बैठे थे, तभी मकान के छज्जे पर बंदर कूदने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad: पति ने किया उत्पीड़न तो इंस्टाग्राम पर युवक को दिल दे बैठी पत्नी, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

 

मच गई चीख पुकार 

बंदरों के कूदने से जर्जर मकान का छज्जा टूटकर गिर पड़ा। रामचरन व गुड्डी देवी मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद घायलों को तेजी के साथ उपचार के लिए सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राम चरन की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी पिनाहट अमरदीप एवं थाना प्रभारी कुलदीप कुमार सिंह पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना के बारे में जानकारी की। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें