फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्व धरोहर सप्ताह पर आज मुफ्त में करें ताज के दीदार

विज्ञापन
आज मुफ्त रहेगा ताजमहल
विज्ञापन
आगरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने विश्व धरोहर सप्ताह के दाैरान 19 नवंबर को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क रखा है। एएसआई ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। ताजमहल में केवल प्रवेश निशुल्क होगा। मुख्य गुंबद पर लगने वाले 200 रुपये के अतिरिक्त टिकट की छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

सप्ताह के दाैरान एएसआई आगरा सर्किल विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। इनमें उद्घाटन कार्यक्रम बुधवार को आगरा किला में आयोजित होगा। इस दाैरान फोटो प्रदर्शनी के जरिये भारत की आजादी के संघर्ष को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा ताजमहल में 19 से 25 नवंबर तक आगरा सर्किल की ओर से अब तक किए गए संरक्षण कार्याें को चित्रों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, 21 नवंबर को कक्षा 7 से 12 तक के बच्चों के लिए देशभक्ति गीतों और काव्य पाठ प्रतियोगिता, 22 नवंबर को ताजमहल में कला प्रतियोगिता, 23 नवंबर को मेहताब बाग में देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता आयाेजित होगी। वहीं, समापन समारोह 25 नवंबर को फतेहपुर सीकरी में देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता और हेरिटेज वाॅक के साथ होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें