भगवान कृष्ण 5251वें जन्मोत्सव पर विश्राम घाट दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। यहां 5251 दीपों से दीपदान किया गया। ये दृश्य देख यहां आए श्रद्धालु आनंदित हो उठे।
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन के प्रमुख घाटों पर दीपदान किया गया। सजे-धजे यमुना तट पर दीनों की झिलमिल रोशनी यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अहसास करा रही थी। लोग दीपों के बीच जाकर सेल्फी और फोटो ले रहे हैं।
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण के 5251 वें जन्मोत्सव पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा के सुप्रसिद्ध विश्राम घाट 5251 दीपों से दीपदान किया। परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह सहित अधिकारी भी यहां दीपदान करने पहुंचे। वहीं वृंदावन के केशीघाट पर भी दीपदान किया गया। देशभर से आए श्रद्धालु जब भगवान कृष्ण की पटरानी यमुना महारानी के दर्शन करने के लिए पहुंचे तो घाटों पर झिलमिलाते दीपों को देख वह पुलकित हो उठे उनके बीच में जाकर यादगार तस्वीर अपने मोबाइल में संजोने लगे।