फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णु और आदित्य एक्सपर्ट चैंपियन

Mon, 01 Feb 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांच से भरपूर तकरीबन 400 किलोमीटर का सफर तय कर ताज कार रैली में शामिल 78 टीमें रविवार की शाम को होटल रमाडा प्लाजा पहुंचीं। एक्सपर्ट ओवरऑल कैटेगरी में विजेता बने विष्णु सिंह और आदित्य एंथनी। दूसरे स्थान पर जयपुर कुमार व मुस्तफा और तीसरे स्थान पर सुखदीप व आकाश गिल की टीम रही। नो वाइस ओवरऑल में मयूर व विभोर विजेता रहे। दूसरे स्थान पर आशिमा व सिद्धार्थ और तीसरे पर नरेश प्रताप व विशाल की टीम रहीं।
विज्ञापन


 ऑल वीमेन क्रू कैटेगरी में दिव्या जैन, नीति जैन और अनीता विजयी रहीं। दिव्यांग प्रतिभागियों में देवेंद्र ने बाजी मारी। अभय और पार्थ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रैली में टीम के रूप में डीएएसई बीकानेर की टीम विजेता और गुड़गांव की क्वारटिका दूसरे स्थान पर रहीं।

कीचड़ भरे गड्ढे, यमुना किनारे की दलदल और बीहड़ के रास्तों की बाधाएं पार करते हुए 78 टीमों के प्रतिभागियों का उत्साह होटल रमाडा प्लाजा पर पहुंचने पर देखते ही बनता था। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव बताए। विजेताओं को जिलाधिकारी पंकज कुमार, ताज कार रैली के संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया, अशोका ग्रुप की डा. रंजना बंसल, इंडियन आयल के पीयूष मित्तल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार, रमाडा होटल के नंद मंगरानी, सुनील मंगरानी, राजीव गुप्ता, राममोहन कपूर, प्रशांत जैन, हेमंत जैन ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


कोहरे के कारण तीसरा लेग रद्द
फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा प्लाजा से शनिवार की सुबह शुरू हुई ताज कार रैली में रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण प्रतिभागियों को परेशानी हुई। इसके बाद आयोजकों ने रैली का तीसरे लेग को स्थगित कर दिया। कोहरा छंटने के बाद प्रतिभागी सिरसागंज स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिभागियों से मुलाकात करके उनका हौसला बढ़ाया।

अंतिम चरण का रूट
बलरई-भदान रोड, सिरहौल, ग्राम धिमरई, अस्वा घाट, सराय भूपत, इटावा कचौरा रोड, नगला तौर, यमुना ब्रिज, बाह, जरार, अरनौटा, फतेहाबाद, होटल रमाडा प्लाजा। सायं सात बजे प्रतिभागी होटल तक पहुंचे। रैली के प्रतिभागियों ने आधे से ज्यादा सफर कच्चे और ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर तय किया। प्रतिभागियों की गाड़ियां कभी नहर के किनारे तो कभी यमुना की तहलटी से होकर गुजरीं।

चैंपियन सुरेश राना सम्मानित
नौ बार रेड द हिमालयन रैली के चैंपियन, 2007 में इंडिया नेशनल चैंपियन और चार बार के डेजर्ट स्टोर्म रैली के विजेता मनाली के सुरेश राना को ताज कार रैली-2016 में डीएम पंकज कुमार, संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया और भरत ने ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें