फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं थम रहा बुखार का कहर, दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में वायरल फीवर से बुधवार को दो और मरीजों की मौत हो गई। वहीं 37 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 1100 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि बुखार से पीड़ित होने पर 37 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। चार मरीजों को मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव अंडाहार निवासी प्रेम सिंह (60) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार को हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड निवासी शीलेंद्र कुमार की पत्नी बबली (30) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। यहां बुधवार को उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार बबली को पिछले कुछ दिनों से बुखार था।
विज्ञापन

बुधवार को जिन मरीजों की मौत हुई उन्हें परिजन मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए थे। यदि मरीजों को समय से लाया गया होता तो उनकी बीमारी का पता चलता।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस
बुखार ने अब तक ली 26 बच्चों की जान
मैनपुरी। जिले में वायरल व अन्य सामान्य बुखारों से इस सीजन में अब तक कुल 62 मौतें हुई हैं। बुखार से सर्वाधिक मौतें बच्चों की हुई हं। दूसरा नंबर वृद्धों का है तो तीसरे स्थान पर युवा रहे हैं। बुखार से मरने वालों 26 बच्चे, 21 वृद्ध तथा 15 युवा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें