मौसम में बदलाव के साथ आगरा में वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं, जिनमें तेज बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत सामने आ रही है। चिकित्सकों ने बुखार और दर्द में पैरासिटामॉल लेने तथा 48 घंटे में आराम न मिलने पर विशेषज्ञ से परामर्श की सलाह दी है।
मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर तेजी से बढ़ रहा है। ठीक होने में 5-7 दिन लग रहे हैं। कई के सूखी खांसी 15 दिन से अधिक है। थकान, मांसपेशियों में दर्द और बुखार, खराश होने पर पैरासिटामॉल लें। 48 घंटे में आराम न मिलने पर विशेषज्ञ को दिखाएं। अगर कोई लिवर, हृदय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारी भी है तो वह चिकित्सक से इलाज कराएं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग में 70 फीसदी मरीजों के तेज बुखार, सिर और मांसपेशियों में दर्द की परेशानी मिल रही है। टाइफाइड और पीलिया के मरीज भी तेजी से बढ़े हैं। ठंडी सामग्री खाने-पीने से बचें, खुद को करें क्वारंटीन ठंडी सामग्री के खाने-पीने से वायरल फीवर की परेशानी तेजी से बन रही है। ऐसे में इनसे बचें। गंदगी, खुले में बनने वाले भोजन से बचें। घर में वायरल फीवर के मरीज होने पर 24-48 घंटे में दूसरे सदस्य को भी चपेट में ले रहा है। ऐसे में खुद को 2-3 दिन के लिए परिजन से दूरी बरतें। -डॉ. आशीष गौतम, फिजिशियन एसएन मेडिकल कॉलेज