फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषादों का आरक्षण दिलाना वीआईपी पार्टी का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के तत्वावधान में शनिवार को फतेहाबाद के पूठ पुरा तिराहे पर निषाद जनचेतना रैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रहे बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि इस पार्टी का गठन निषाद समाज को एससी का आरक्षण और अधिकार दिलाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि कोई राम और रहीम को मानता है। इस पार्टी के लिए फूलन देवी आदर्श हैं। बताया कि 2014 में निषाद आरक्षण आंदोलन के लिए निषाद विकास संघ का गठन कर बिहार में निषाद समाज को जोड़ने का काम शुरू किया गया। 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में वीरांगना फूलन देवी की 18-18 फुट ऊंची प्रतिमा उनकी 20वीं पुण्यतिथि लगवाने के लिए भेजा। पर, प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन ने नहीं लगने दिया। हम फूलन को घर घर पहुंचाएंगे। 50 हजार प्रतिमाएं तैयार हैं।
कहा कि आरक्षण नहीं तो मिशन 2022 में भाजपा को समर्थन व उससे गठबंधन नहीं होगा। सहनी ने कहा कि निषाद समाज को अपने वोट की ताकत को पहचानने की जरूरत है। हमारी पार्टी 169 सीटों पर मजबूती के साथ लड़ेगी। मौके पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, हरिओम निषाद, आत्माराम निषाद, मंडल अध्यक्ष डॉ. हरीश निषाद, जिलाध्यक्ष महेंद्र निषाद, अवधेश कुमार निषाद, मोहन निषाद, नंदकिशोर कश्यप, रामरतन कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें