फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विनीत शुक्ला चुने गए शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष

Sun, 06 Jul 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन शनिवार को हुआ। सर्व सम्मति से अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विनीत शुक्ला को अध्यक्ष और रेनू गुप्ता को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने अभिभावकों से अपील की कि छात्र-छात्राओं को समय से स्कूल भेजें ताकि उनका कोर्स समय से पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानाचार्य ने शैक्षिक उन्नयन एवं नवीन पंजीकरण की संख्या में वृद्धि पर जोर दिय। प्रधानाचार्या ने खान एकेडमी पर रजिस्ट्रेशन, सेनेटरी पैड की धनराशि और छात्रवृत्ति के लिए बैंक में खाता खुलवाने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नवीन शैक्षिक सत्र में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें विनीत शुक्ला को सर्वसम्मति से शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया। रेनू गुप्ता को उपाध्यक्ष, रक्षा कुमारी और लाली को महिला सदस्य, बिमलेश और बालकराम को पुरुष सदस्य, आशा शर्मा को मंत्री, सुनीता देवी को कोषाध्यक्ष, सरोज यादव को ऑडिटर, सुमन और कुसुमा देवी को शिक्षिका सदस्य नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर शैली पांडेय, पूनम दुबे, ज्योति सक्सेना, सुमन, कुसुमा देवी, समीक्षा, गीता श्रीवास्तव, किरनपाल, अंजना सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें