कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव किलौनी में बाल तांत्रिक झाड़ फूंक कर इलाज कर रहे थे। सूचना पर पहुुंची पुलिस को देख फरार हो गए। पिछले 3-4 दिनों से गांव किलौनी में एक बाल तांत्रिक अपने सहयोगियों के साथ झाड़ फूंक करके लोगों का इलाज कर रहा था।
वह किलौनी गांव में ही रुके थे। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सिढ़पुरा पुलिस ने रविवार शाम किलौनी गांव में दबिश दी, लेकिन तब तक बाल तांत्रिक और उनके सहयोगी फरार हो चुके थे। पुलिस ने किलौनी के ग्रामीणों से बातचीत करके जानकारी जुटाई है और गांव के लोगों को तांत्रिकों के न आने देने की चेतावनी भी दी है।
राजकुमार सिंह थाना प्रभारी ने बताया बाल तांत्रिकों की सूचना पर पुलिस बल के साथ गांव में गए, लेकिन तब तक बाल तांत्रिक और उनके सहयोगी गांव से निकल चुके थे। अभी पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है कि ये कौन लोग थे और कहां से आए थे।