स्वास्थ्य केंद्रों से नदारद रहने वाले चिकित्सकों की अब खैर नहीं। ऐसे डाक्टराें पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। मानीटरिंग कमेटी औचक निरीक्षण करेगी। ग्रामप्रधान और ग्रामीणों से जानकारी लेगी। इसकी रिपोर्ट सीएमओ सीधे शासन को भेजेंगे।
जनपद में 18 सामुदायिक और 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां 180 डाक्टराें की तैनाती है। शहरी सीमा से जुड़े केंद्रों को छोड़ दें तो ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर डाक्टर नहीं पहुंच रहे। खुद सीएमओ बीते दिनों औचक निरीक्षण के दौरान इस स्थिति से रूबरू हुए। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने ऐसे डाक्टरों पर प्रदेश भर के सीएमओ का सख्त निर्देश दिए। आगरा में तीन सदस्यीय मानीटरिंग कमेटी बनेगी। कमेटी के सदस्य ब्लाक में जाकर केंद्राें का हाल जानेंगे। संबंधित डाक्टर की ओपीडी में मरीजों की संख्या जुटाई जाएगी। केंद्र पर डाक्टर आते हैं या नहीं इसका सत्यापन क्षेत्रीय निवासी और प्रधानों से की जाएगी। सीएमओ डा. आनंद वर्मा ने बताया कि हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर ग्रामीण शिकायत कर सकेंगे। होली बाद टीम भी बनाई जाएगी।