फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामीणों ने दी फायरिंग की सूचना, माैके पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इरादतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत इरादतनगर-शमशाबाद रोड पर पूजा डेरी के पास कच्चे रास्ते पर मोटर साइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों के द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना ग्रामीण ने डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम गौस मोहम्मद निवासी तोर थाना इरादतनगर ने खुद के घर के रास्ते पर दो संदिग्ध व्यक्तियों के खड़े होने व गोली चलने की संदिग्धता के संबंध में पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई तो ग्रामीण ने बताया कि गाैस मोहम्मद के घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर बाइक पर 2 संदिग्ध व्यक्ति खड़े थे। तभी गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनाई दी। इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल कर दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें