फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसआरआई नोटिस पर खंड विकास कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Wed, 04 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एसआरआई नोटिस पर खंड विकास कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
पिनाहट। एसआरआई (स्पेशल रिवीजन इंटीग्रिटी) सत्यापन नोटिस मिलने के बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कस्बा स्थित खंड विकास कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने निर्वाचन नामावली में अपने नामों के सत्यापन और त्रुटि सुधार को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान तैयार की गई निर्वाचक नामावली से उनका नाम मेल नहीं खा रहा है। संभावित रूप से गलत मिलान दिखाया गया है। इसी के चलते उन्हें एसआरआई सत्यापन का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में भारत निर्वाचन आयोग ने निर्धारित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए थे।खंड विकास कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर सत्यापन कराया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सही दस्तावेज मिलने पर उनके नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में सुरक्षित रखे जाएंगे। किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक किया जाएगा। इसी दौरान तहसीलदार संपूर्णानंद कुलश्रेष्ठ और खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें